Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

साईं सृजन पटल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व… पढ़ें।

 

 

 

देहरादून।’साईं सृजन पटल’ के तत्वावधान में लोहड़ी पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। आर.के.पुरम में साईं कुटीर के प्रांगण में पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित करके व परिक्रमा के बाद सभी को मूंगफली,रेवड़ी,गजक व भूने हुए मक्के का प्रसाद वितरित किया गया। साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि यह पंजाबी समाज का एक प्रमुख त्योहार है। इसका लोक कथाओं और पारिवारिक परंपराओं से गहरा संबंध है। इसे दशकों से फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले वाली रात को यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व सूर्य देव और अग्नि देव को समर्पित होता है। यह पर्व सर्दियों की विदाई और बसंत ऋतु के आगमन का भी संकेत देता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। इस मौके पर डा.कमलेश भारती, कमला चौहान, अर्चना लोहनी,नीलम तलवाड़, मोहन लोहनी,मनोज ऐर ,सांभवी,नित्यानंद अक्षत सहित कालोनी के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में बडकोट बाजार में समर्थकों ने किया रोड शो,देखे वीडियो में…….

admin

उत्तरकाशी :भाजपा पारदर्शी व भ्र्ष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए कृतसंकल्पित :सुरेश चौहान

Jp Bahuguna

सावधान।पौराणिक माघ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बढाई मुस्तैदी,माघ मेला-2024 ड्यूटी में लगे फोर्स को SHO कोतवाली ने किया ब्रीफ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page