Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारियों में बड़ा फेरबदल उत्तरकाशी जिले अमित श्रीवास्तव बने नये कप्तान.. पढ़ें।

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। आईएएस व पीसीएस के बाद अब शासन ने कई आईपीएस अधिकारियों स्थानान्तरण किये हैं। डीजीपी अभिनव कुमार से अपर पुलिस महानिदेशक अभिूसचना का पदभार वापस ले लिया है तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
ए.पी. अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना बनाया गया। नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी की जिम्मेदारी दी गयी है।
मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी, अरूण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक निदेशक यातायात की जिम्मेदारी, साथ ही चारधाम यात्रा प्रबंधन की भी जिम्मेदारी दी गयी। मंजूनाथ टीसी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर पद से हटाया गया, उनको पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गयी।
नवनीत सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया। मणिकांत मिश्र को एसएसपी ऊधमसिंह नगर बनाया गया। आयुष अग्रवाल को एसएसपी टिहरी बनाया गया, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी बनाया गया। श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी की जिम्मेदारी दी गयी। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया। विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक अपराध क्राइम अगेंस्ट वूमेन सेल की जिम्मेदारी गयी है। अक्षय प्रहलाद को पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग बनाया गया। चन्द्रशेखर आर घोड़के को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया।

Related posts

राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम शिविर का समापन,हिमाचल के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पोंग डैम में था कार्यक्रम

admin

ब्रेकिंग । गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त बची सभी जाने.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:सड़क निर्माण कार्य बाधित करने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने दिया धरना

admin

You cannot copy content of this page