Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था ।उपराडी़ में भव्य नवनिर्मित बौख नाग मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा और 14अगस्त को विराजेंगे बाबा बौखनाग… पढ़ें।

बड़कोट/उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।नौगांव ब्लॉक ग्राम पंचायत उपराड़ी गांव में बाबा बौख नाग देवता का नवनिर्मित मंदिर बनकर तैयार हो गया है।
रविवार को कलश यात्रा के साथ बाबा बौख नाग, भगवती देवी की अगुवाई में विधिवत रूप से मंदिर कि प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ हो गया। तीन दिनों तक पूजा अर्चना वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 14 अगस्त को बाबा बौख नाग देवता मंदिर में विराजमान होंगे। बौख नाग मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ के अवसर पर उपराड़ी एवं साडा गांव कि महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ गांव के मुख्य मार्गो
से सरेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित भारी संख्या में भब्य कलश यात्रा निकली ।
तत्पश्चात बौखनाग व माँ अठासनी भगवती कि डोलियों का ग्रामीणों ने भब्य स्वागत कर आर्शीवाद लिया । इस अवसर पर बाबा बौखनाग मंदिर समिति के अध्यक्ष भरतमणि बेलवाल, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, महंत केशव गिरी महाराज,
ग्राम प्रधान शांति प्रसाद बेलवाल, बालकृष्ण बेलवाल,यशपाल सिंह रावत, शंकर चमोली,आचार्य मुंशी राम बेलवाल, कैलाश बंधानी कन्हैया डोभाल,भाजपा नेता चंडी प्रसाद बेलवाल ,नवीन डोभाल, राधेश्याम डोभाल, मनोज बंधानी, हरि शरण उनियाल, हरीशंकर सेमवाल, प्रेम बंधानी, जगदीश प्रसाद, पृथ्बिपाल सिंह रावत, बेलवाल,भूवनेश सेमवाल,अमित बेलवाल भाग्यान दास, चंदा दास, प्यार दास,चमन लाल सहित सैकड़ो कि संख्या में उपराड़ी गांव के ग्रामीण मौजूद रहे हैं ‌।

Related posts

ब्रेकिंग। भटवाड़ी के सिल्ला गांव में आगजनी की घटना आवासीय मकान पर लगी भयानक आग प्रशासन घटनास्थल के लिये हुआ रवाना… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

शहीद के घर पंहुचकर आईटीबीपी ने जवानों ने श्रद्धांजलि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री मंदिर समिति ने दिव्यागों की सहायता के लिए सौंपा एक लाख रूपये का चैक.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page