बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज में वार्षिक उत्सव 2024 को हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों विभागीय प्रतिनिधि, विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय डोभाल विधायक यमुनोत्री, एवं संजीव जोशी, प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम शौर्य दिवस के उपलक्ष में कारगिल शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत द्वारा विद्यालय के प्रथम वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं अन्य गणमान्यों का बैज अंलकरण, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत के साथ विद्यालय के प्रथम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उदघोष किया गया। इस अवसर पर परीषदीय परीक्षा वर्ष 2023 एवं 2024 में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को वर्ष 2023 इण्टर कु० सुचिता चौहान, कु० आरती रावत, कु० अंजली राणा, हाईस्कूल-कु० श्वेता राणा, कु० सुहानी, कु० गंगा राणा एवं वर्ष 2024 इण्टर-कु० आयुषी, कु० संध्या नेगी, कु० अंजली गुसाई एवं हाईस्कूल कु० दिशा, कु० जाहन्वी, कु० सिमरन को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य स्तर पर कबड्डी में चयनित छात्रा कु० अनुसिका एवं विद्यालय में शत्-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि द्वारा विभागीय स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता एवं अन्य गतिविधियों को लेकर किए जा रहे प्रयासों को उल्लेखित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कविता रतूडी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सम्पूर्ण उतराखण्ड की सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकी एवं शौर्य दिवस पर भाव विभोर नाट्य प्रस्तुति के साथ-साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत द्वारा समस्त अतिथि गणों का आभार प्रकट किया गया।सर्वप्रथम शौर्य दिवस के उपलक्ष में कारगिल शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत द्वारा विद्यालय के प्रथम वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं अन्य गणमान्यों का बैज अंलकरण, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत के साथ विद्यालय के प्रथम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उदघोष किया गया। इस अवसर पर परीषदीय परीक्षा वर्ष 2023 एवं 2024 में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को वर्ष 2023 इण्टर कु० सुचिता चौहान, कु० आरती रावत, कु० अंजली राणा, हाईस्कूल-कु० श्वेता राणा, कु० सुहानी, कु० गंगा राणा एवं वर्ष 2024 इण्टर-कु० आयुषी, कु० संध्या नेगी, कु० अंजली गुसाई एवं हाईस्कूल कु० दिशा, कु० जाहन्वी, कु० सिमरन को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य स्तर पर कबड्डी में चयनित छात्रा कु० अनुसिका एवं विद्यालय में शत्-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि द्वारा विभागीय स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता एवं अन्य गतिविधियों को लेकर किए जा रहे प्रयासों को उल्लेखित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कविता रतूडी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सम्पूर्ण उतराखण्ड की सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकी एवं शौर्य दिवस पर भाव विभोर नाट्य प्रस्तुति के साथ-साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती जशोदा राणा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी, श्रीमती अनुपमा रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट, श्री सोबन सिंह राणा, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष, एवं विद्यालय अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री जगमोहन विश्वकर्मा, विद्यालय प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा श्रीमती कुलवन्ती राणा, डा०सोवेन्द्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह रावत, श्री परशुराम जगूडी, श्रीमती ललिता भण्डारी, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती मीनाक्षी रावत, श्रीमती उज्जला भण्डारी, रा०शि०संघ के जनपदीय सचिव श्री बलवन्त असवाल, विकासखण्ड नौगाँव ब्लॉक के अध्यक्ष व सचिव श्री विनोद मल्ल, श्री वासुदेव रावत एवं श्री अवतार सिंह चौहान, विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्य, सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रवक्ता शोभना थापा द्वारा कार्याक्रम का संचालन किया गया, जिसमें समस्त गणमान्यों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत द्वारा समस्त अतिथि गणों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारी श्री लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री विनोद शाह, श्रीमती शमा बानो, श्रीमती शिखा तोमर, श्रीमती आरती सैनी, श्रीमती आशा लखेड़ा, श्रीमती पारूल नेगी, श्रीमती संगीता राही, सुश्री हिमानी पूरी, श्रीमती कल्पना डोभाल, श्रीमती संगीता, श्रीमती रेनू, श्रीमती प्रतिमा चौहान, सुश्री बन्दना निराला, एवं श्रीमती सुमित्रा आदि उपस्थित थे।

