Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में नौगाँव की लाडली बेटी प्रियांशी रावत ने देश में तीसरे नम्बर की खिलाड़ी का खिताब जीता,किया नाम रोशन,पढ़े पूरी खबर….

सुनील /अरविंद थपलियाल

बड़कोट। उत्त्तरकाशी के नौगाँव की बेटी ने नेशनल कब्बडी में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है
33वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड की टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रदेश की टीम का हिस्सा रही नौगाँव ब्लॉक के फ़वांण गाँव जौनपुर की लाडली प्रियांशी रावत ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कांस्य जीतकर नौगांव पहुंची प्रियांशी का डामटा व नौगाँव में जिला कबड्डी  संघ व ग्रामीणों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

मालूम हो कि राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में 31 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार कबड्डी संघ की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों की टीम ने हिस्सा लिया था। उत्तराखंड की टीम ने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही अपना शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीमों को मात देते हुए देश की तीसरे स्थान की टीम का सफर तय किया था। जिसमें प्रियांशी रावत ओवरऑल प्रदर्शन करने में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नम्बर की खिलाड़ी रही। प्रियांशी रावत बड़कोट तहसील के ग्राम फ़वांणगाँव पट्टी गोडर की मूलनिवासी है और नौगाँव जागृति पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है और इनके पिता सुनील सिंह रावत निजी वाहन चालक है और माता श्रीमती अमिता रावत गृहणी हैं।
उत्तराखंड टीम का हिस्सा रहीं प्रियांशी रावत का डामटा ,नौगाँव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री राजकुमार, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोज पंवार,भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूनम थपलियाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश नौटियाल,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रणवीर रावत,नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष शशिमोहन राणा, जिला कब्बडी एशोसिएशन अध्यक्ष विनोद डोभाल, सचिव शीशपाल चौहान, जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, प्रधानाचार्य जयवीर सिंह चंद सहित सामाजिक,राजनैतिक संगठनों ने कब्बडी खिलाड़ी प्रियांशी रावत व उनके परिजनों एवं कबड्डी कोच को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

विश्व की सभी नदी नालों को स्वच्छ रखने का आह्वान,निकाली रैली,किया जागरूक,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

खुशखबरी।गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु एनएसएस स्वयंसेवी एवं अभिभावक का चयन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की भूमिका में नजर आए टिहरी डीएम, स्वयं किया मरीजों का अल्ट्रासाउंड

admin

You cannot copy content of this page