Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई। अवैध कांजल की लकड़ी को लेकर तीन तस्कर गिरफ्तार।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। जनपद मे अवैध नशे एवं अन्य काले धन्धे में लिफ्त माफियाओं के खिलाफ उत्तरकाशी के उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक, अर्पण यदुवंशी एक्शन मोड़ पर हैं, उनके द्वारा अधीनस्थ सभी अधीकारियों को संदिग्ध गतिविधियों एवं तस्करों पर कड़ी नजर रखते हुये सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हुये हैं, आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण चुनाव हेतु अवैध/संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ चैकिंग कर रही है।
जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धऱासू, दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा आज 28.02.2024 की तडके करीब 06.00 बजे नगुण बैरियर से कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये देवेन्द्र, श्याम बहादुर व रोशन बहादुर नाम के 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 192 नग प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी बरामद की गयी। तस्कर वाहन संख्या UK10TA-3636 बोलेरो से लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। जिन्हें कि पुलिस ने नगुण बैरियर पर दबोच लिया ।
पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वह इस लकड़ी को मानपुर-किशनपुर के जंगलों से काटकर ला रहे थे, जिसको वह सहारनपुर उत्तरप्रदेश में बेचने की बेचने की फिराक मे थे। पुलिस द्वारा तस्करों व लकड़ी को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

पवनदीप राजन को बनाया कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्रांड एम्बेसेडर 

admin

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एन एम ओ पी एस काला फीता बांधकर जताएंगे आक्रोश :मनोज अवस्थी

admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर की चर्चा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page