Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना घाटी में दम तोड़ती स्वास्थ्य सुविधायें को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन और उग्र आंदोलन की चेतावनी।

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल। तहसील बड़कोट के अंतर्गत आज मंगलवार को तहसीलदार बड़कोट के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को नौगांव और पुरोला हॉस्पिटल में विगत कई दिनों से अल्ट्रासाउंड ना होने को लेकर ज्ञापन सौंपा।बतादें कि उत्तराखण्ड राज्य में सरकारें ऐसे तो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और राज्य के चहुमुखी विकास का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत तो इससे भी हटकर है।

मामला जनपद उत्तरकाशी का है जहां अंधे विकास की भागदौड़ हो रही है और स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी से उतर चुकी हैं।

मालूम कि विकास नौगांव जिले का सबसे बड़ा विकासखंड है और गणमान्य भी यहां सबसे अधिक आंतें हैं लेकिन यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है,ऐसे तो पहले हफ्ते में दो दिन अल्ट्रासाउंड होता था लेकिन अब यह सुविधायें भी बंद पड़ी हैं।

ऐसे नाम का उप जिला चिकित्सालय पुरोला है जो नाम मात्र का उप जिला चिकित्सालय ही रह गया है इसलिये कि यह लगातार सुविधाओं का रोना रोया जाता है।

खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर महावीर पंवार माही के नेतृत्व में एक सिस्टमंडल उप जिलाधिकारी बड़कोट से मुलाकात की और मुख्यमंत्री धामी के नाम ज्ञापन सौंपा और बताया कि आखिर यमुना घाटी की ऐसी अनदेखी क्यों हो रही है और मांगे नहीं मानी गयी तो सिस्टम के खिलाफ आंदोलन होगा।

खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर सबसे अधिक असुविधा गर्भवती महिलाओं को हो रही है क्योंकि यह अस्पताल तो पहले ही रेफर सेटंर बने हुये हैं और अब यहां मशीने ही खराब हैं?

यमुना घाटी में अस्पतालों की सबसे खराब स्थिति है लेकिन सरकारें तब भी दावा ठोकती नजर आ रही है ‌

यमुना घाटी के सुदूरवर्ती मोरी आराकोट का क्षेत्र हो या पुरोला नौगांव का बडियार क्षेत्र ऐसे जगहों तो सरकारी सुविधाएं पंहुच ही नहीं पाती है बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बदहाल बनी है।

यमुना घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इसे राज्य सरकार की नाकामी करार दे रहे हैं।

 

7 दिनों के अंदर यदि अल्ट्रासाउंड सुचारू नही होता है तो जनता के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

यमुनोत्री एक्सप्रेस ने यह खबर सोमवार को प्रकाशित की थी जिससे स्वास्थ्य महकमे और सरकारी महकमें सहित चुने हुये नेताओं में खबर से हलचल मच गई और अपनी अपनी सफाई देने लगे लेकिन यमुना घाटी का समस्याओं से पुराना नाता है।

महाबीर पंवार माही ने कहा कि यदि 7 दिनों में अल्ट्रासाउंड सुचारू नही हुआ तो क्षेत्र के दूर दराज से आने वाली गर्भवती महिलाओं की पीड़ा को देखते हुए मजबूरन आन्दोलन किया जाएगा।

 

ज्ञापन देने वालों में महाबीर पंवार माही, तुनाल्का प्रधान विकास मैठाणी , दुर्बिल ग्राम प्रधान प्रतिनिधी अरविन्द पंवार , राना प्रधान प्रतिनिधी लोकेश चौहान , कुंशाला त्रिखिली प्रधान सतीश कुमार , नारायण पुरी प्रधान नितिन रावत , रोहन चौहान , मनोज चौहान , पुरुषोतम रावत , राकेश रावत सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे

 

Related posts

जनपद में कायम है शान्ति व्यवस्था चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य :डीएम

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद के बाद यमुनोत्री में सनाटा,तो खरशाली में हुआ उत्सव, यूट्यूब चैनल में देखे यमुनोत्री से खरशाली तक मैय्या की मनमोहक उत्सव डोली की झांकी, देखे पूरी वीडियो व पढ़े खबर …..

admin

बड़ा हादसा।ट्रक ने कार को मारी टक्कर 6लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page