Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हनुमानचट्टी निसणी मोटर मार्ग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। हनुमानचट्टी निसणी मोटर मार्ग के आंगणन को शासन तक भेजने व मोटर मार्ग निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार से बेमियादी धरना शुरू किये जाने का ऐलान कर दिया है। नाराज लोगों ने 9 फरवरी से तहसील परिसर में धरने की चेतावनी दी थी।

ग्राम प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार को कई लोग जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे व नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जनता लंबे से सड़क निर्माण की मांग कर रही है। पर्यटक स्थल डोडीताल, गुलाबी कांठा, बन्दरपूँछ के लिए हर साल हजारों पर्यटक आते है और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

क्षेत्र की जनता को हनुमानचट्टी से पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोनिवि विभाग से सड़क निर्माण के लिए केवल कोरे आश्वासन मिलते हैं। कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा की स्वीकृत होने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया जा रहा है। और तो और विभाग द्वारा सड़क का आँगड़न तक नही भेजा जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि 10 दिन में सड़क का आँगड़न शासन को नही भेजा गया या निर्माण संबंधी पहल नहीं की गई तो दस दिन बाद ग्रामीण अनिश्चित कालीन धरने में तब्दील कर देंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित पंवार,कांग्रेस नेता विजयपाल रावत,ग्रामीण विपिन चौहान,जसपाल,रणवीर पंवार,विपिन पंवार,सचिन, राकेश,महेश,सिद्धार्थ,अनोद, संजीव, कुलदीप सिंह,अनिल पंवार,मनोज,चैन सिंह,गोविंद सिंह,अजय सिंह, संदीप पंवार,महावीर पंवार ,आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी :यमुनापुत्र एकता संघठन, जय हो ग्रुप ने की चारधाम के आसपास नशामुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

Jp Bahuguna

श्रद्धांजलि ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल का केदार मोक्ष घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।

Arvind Thapliyal

धूमधाम से मनाया जायेगा गंगनानी वसन्त मेला: बिजल्वाण

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page