बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।नगर पालिका के खेल मैदान में बाबा सहस्त्रबाहु कलाकार रंगमंच यमुनाघाटी के तत्वावधान में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया,जिसमें रवांई घाटी के लोक कलाकारों का समागम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
मालूम हो कि बाबा सहस्रबाहु कलाकार रंगमंच के तहत आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य रवांई घाटी की पौराणिक संस्कृति ,भाषा बोली को संजोए रखने का एक प्रयास है। कला मंच के अध्यक्ष दशरथ चौहान ने बताया है की रवांई घाटी की लोक संस्कृति को बचना व संजोए रखने का एक प्रयास कला मंच की ओर से किया गया है जिसमें की रवांई घाटी के समस्त कलाकारों द्वारा अपनी अपनी लोकगीतों की अनोखी प्रस्तुति दें रहें है, तथा आने वाले नई पीढ़ी के कलाकारों को मंच देकर एक संस्कृति को सुदृढ़ रखने के लिए एक मंच हमेशा प्रदान किया जाएगा इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रसिद्ध लोग गायक सुंदर प्रेमी ने अपनी लोकगीतों की प्रस्तुति दी । जिस पर दर्शक जमकर थिरके ।कार्यक्रम में
पूर्व विधायक केदार सिंह रावत,पूर्व नगर पालिका अतोल रावत,कपिल देव रावत, राजाराम जगूड़ी,व्यापार मंडल अध्यक्ष धनबीर रावत,शरत चौहान, महाबीर माही,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुँवर,कमला जुड़ियाल,विपिन सोनी,अजय सिंह कंसवाल,मुकेश टम्टा,मनमोहन चौहान, लोक गायक सुन्दर प्रेमी, दशरथ चौहान, मुकेश जोगटा, संजय हरण, जयदेव राणा, राज सावन, सुमन राणा,सुरेश भवानी,जगमोहन रावत, सज्जन राज,म्यूजिक बैंड कलाकार,कुलदीप, प्रीतम,महेश, रोशन,माइकल ,मनीष, बिकास, आदि मौजूद थे।

