Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

युवा नशे की लत छोड़े और साहसिक खेलों की ओर बढ़े: बिजल्वाण।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।ऐतिहासिक एवं पौराणिक माघ मेला उत्तरकाशी के अंतर्गत, युवाओं में खेल / क्रीड़ा संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने व नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिये मुख्यबाजार ( पुरी खेत ) उत्तरकाशी में जिला पंचायत उत्तरकाशी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसकाआज शुभारंभ हो गया है। अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने बैडमिंटन के शुभारंभ के दौरान बताया कि युवाओं को साहसिक खेलों और अपनी संस्कृति की तरफ बढना चाहिए और नशे जैसी घातक लत से दूर रहना चाहिए, बिजल्वाण ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी जोर शोर से प्रतिभाग कर रहे हैं।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, प्रदीप कैन्तुरा, श्रीमती शशी कुमाई, मनोज मिनान, सहित जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रधान पंकज थपलियाल ने बदली ग्राम पंचायत की तस्वीर, उतारा सरकारी योजनाओं को धरातल पर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी के नालू पानी के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त एक घायल।

Arvind Thapliyal

• *प्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये राज्य द्वारा सरकार भारत सरकार से किया जायेगा अनुरोध*

admin

You cannot copy content of this page