Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने दी बधाईयां और अस्पतालों में मरीजों को बांटें फल।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बधाईयां दी और ईश्वर से उनके सुखद स्वास्थ्य और उज्वल राजनैतिक भविष्य की कामना की । मालूम हो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी का आज जन्मदिन है और इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने बधाई दी और जिले में विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए। बड़कोट और डामटा में बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष दर्शन नौटियाल के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर जन्मदिन मनाया ।

भाजपा नेत्री श्रीमती जोशी के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने भी बधाई दी।

जनपद में युवा मोर्चा एवं बीजेपी के पदाधिकारी अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर नेहा जोशी का जन्मदिन मना रहे हैं।

इस अवसर पर मोहन नेगी, मुकेश पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और इसके अलावा भाजपा नेता संजय थपलियाल, नौगांव मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल,डामटा मंडल महामंत्री जगमोहन रावत सहित जिलेभर के भाजपा संगठन के सेकंडों लोगों ने बधाई दी।


 

Related posts

बड़ी खबर। पुरोला जल जीवन मिशन योजनाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण और अन्य निर्माणाधीन योजनाओं में देरी को लेकर डीएम नाराज दिये जरूरी निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी आर पार को तैयार, कार्यकारणी का हुआ विस्तार जानने के लिए लिंक को क्लिक करें….

admin

यमुनोत्री हाईवे पर सप्ताहभर से भूस्खलन का सिलसिला, हनुमानचट्टी और जंगलचट्टी में भी बार-बार थम रही आवाजाही,डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों संग किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण; एक सप्ताह में वैली ब्रिज तैयार करने, यमुना चैनलाइजेशन में मशीनें बढ़ाने और पैदल मार्ग पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page