Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जय श्रीराम के साथ नौगांव में निकाली अक्षत कलश यात्रा।

नौगांव/ अरविन्द थपलियाल।जनपद उत्तरकाशी के नौगांव पंचायत के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर से मुख्य नौगांव बाजार होते हुये नागेश्वर मंदिर पंहुची।
अक्षत कलश यात्रा भारी भरकम संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया।
बतादें अक्षत कलश यात्रा में राम लक्ष्मण सीता माता की तस्वीर लेकर यात्रा में शामिल हुये। नौगांव बाजार राम नाम की धून से गुंज उठा।शोभा यात्रा में जल कलश यात्रा का समापन शिव मंदिर पर हुआ।
शोभा यात्रा में शामिल कथा वाचक मोहन उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि राम मंदिर निर्माण और आज प्राण प्रतिष्ठा देश के लिये गौरव का विषय है और राम सत्य है और सनातन है।
मोहन उनियाल ने दूसरी ओर बताया कि राम मंदिर निर्माण और आज हो रही प्राण प्रतिष्ठा के लिये सडकी दृष्टि पवित्र हो कहा कि राम के कार्यो में जाने से जीवन धन्य होता है।
यात्रा में जिला संघ चालक कबूल सिंह पंवार,जिला कार्यवाही गोविंद,पुलम सिहं व्यास,मोहन सिंह पंवार, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा, श्याम डोभाल, संदीप असवाल, प्रताप राणा, जगदीश असवाल, बलदेव चौहान, राजेश रावत,विजय रावत,नविन, विकास चौहान,पवन,लोकेश, बडोनी,डाक्टर वचन सिहं,हरपल, अरविन्द चौहान,अमीता परमार,सीमा,कमला राणा,सुनिता नौटियाल सहित सैकड़ों महिलाएं और गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

यमुनोत्री से संजय डोभाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू

admin

उत्तरकाशी:7.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने किया एक तस्कर गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी: गंगा की स्वच्छता,अविरलता को अक्षुण बनाएं रखने के लिए सामुहिक भागीदारी की आवश्यकता:अभिषेक रुहेला

admin

You cannot copy content of this page