Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत।

देहरादून/अरविन्द थपलियाल।प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गगनमवार के एक निजी कार्यक्रम के अवसर पर देहरादून पंहुचने पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी और प्रदेश कोषाध्यक्ष कीर्ति भट्ट ने स्वागत किया,इस अवसर पर संगठन के रूप रेखा के साथ साथ संगठन के अग्रिम कार्यक्रम भी तय किए गए,मनोज अवस्थी ने बताया कि यह संघठन वर्तमान में महासंघ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अस्तित्व में है,उन्होंने बताया कि इस संघठन में राजकीय सेवा में कार्यरत समस्त कार्मिक आउटसोर्स या संविदा के भी सदस्य हो सकेंगे,मनोज अवस्थी ने बताया कि इस संघठन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सेवानिवृत कर्मचारी भी सदस्य होंगे,यह संघठन किसी एक विशेष मांग के लिए नहीं बल्कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर उनका साथ देने के लिए कार्य करेगा,प्रदेश कोषाध्यक्ष कीर्ति भट्ट ने कहा की जल्द ही प्रकोष्ठ स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा,सर्वप्रथम विभागवार अलग अलग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जायेंगे,उसके बाद प्रत्येक विभाग के प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाएंगे,उन्होंने कहा कि यह संगठन सेवारत और सेवानिवृत कार्मिकों के लिए एक छतरी का काम करेगा और जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।

Related posts

उत्तरकाशी : धौन्तरी में खुली नई रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, राजस्व से रेगुलर पुलिस में शामिल किया गया क्षेत्र

admin

ग्राम मातली में ऑर्गेनिक उत्पाद प्रशिक्षण का शुभारंभ,महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम: विजयपाल सजवाण।

Arvind Thapliyal

अवैध खनन को लेकर कार्रवाई जिला खान अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण जागा अचानक विभाग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page