बड़कोट। विजय दशमी के साथ मंगलवार को दशहरा समाप्त हो गया। इस मौके पर नगर के बड़कोटगांव रामलीला मैदान में हिन्दु जागृति संगठन द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर दोपहर बाद से ही लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। ज्यों-ज्यों शाम ढलती गई तो लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ती चली जा रही थी। इसके पूर्व महोत्सव में सियाराम की झांकी सजाई गयी उसके बाद नगर क्षेत्र में भगवान सियाराम की मनमोहक झांकी निकाली गयी जिसका नगर वासियों ने पुष्प वर्षा व फूल मालाओं से स्वागत किया ।
जागृति संगठन के अध्यक्ष स्वामी केशवगीरी महाराज ने कहा कि यह पर्व अपने तथा समाज की बुराइयों को दूर करने का संदेश देता है। कहा कि नवरात्रि के नौ पावन दिनों के पश्चात दशहरा दरअसल स्वयं के पुर्नपरिचय का महाकाल है, आंतरिक जागरण का कालखंड है। नवरात्रि का पर्व किसी पंडाल में स्थापित देवी की कृपा प्राप्त करने का नहीं, बल्कि अपने ही भीतर के सप्तचक्रों पर विराजित अपनी ही नौ शक्तियों के बोध और अपनी बाह्य ऊर्जा से नौ गुनी शक्तिशाली आंतरिक ऊर्जा को सहजता और सरलता पूर्वक सक्रिय करने की पावन बेला है। इसके पहले श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की झांकी गाजे-बाजे के साथ बड़कोट गांव से तहसील तक निकाली गयी जिसका नगर वासियों ने पुष्प वर्षा के साथ फुल मालाओं से स्वागत किया उसके बाद झांकी वापस मैदान पहुंची तो सभी की नजर उस ओर हो गई और पूरा मैदान जय श्रीराम से उद्धघोष से गूंज उठा। तत्पश्चात भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की आरती हुई। अंत में रावण का पुतला जलाया गया। इस मौके पर पटाखों की आवाज से पूरा वातावरण गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात थे।
इस मौके पर अध्यक्ष स्वामी केशव गिरी महाराज , नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, होटल ऐशो. अध्यक्ष सोबन सिंह राणा,यशवंत रावत, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत, नीरज सिंह रावत, अजय सिंह ,वीरपाल सिंह,रोहन चौहान,उपेंद्र असवाल,प्रदीप बसेटा, तरवीन राणा,मिस्टर जॉन, विनोद डोभाल, महावीर पंवार, मोहित अग्रवाल, सुनील सिंह,चंडी प्रसाद,सभासद संजय अग्रवाल , कामेश सिंह, मुकेश टम्टा, मनमोहन चौहान ,मोहित थपलियाल, विनोद रावत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री Express

