Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :आपदा न्यूनीकरण दिवस पर हुआ मॉक अभ्यास व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी,

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वधान में दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जनपद के खंडशिक्षा अधिकारी भटवाडी, डुण्डा, चिन्यालीसौड, बडकोट, पुरोला, मोरी के विभिन्न विद्यालयों तथा जनपद मुख्यालय के राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन सम्बंधित प्रशिक्षण,मॉक अभ्यास एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों से 100 छात्र छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,आपदा संबंधी जानकारी,मॉक अभ्यास मे प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के मास्टर ट्रेनर, त्वरित कार्यवाही दल, आपदा मित्र, एसडीआरएफ , एनडीआरएफ, अग्निशमन उत्तरकाशी द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, विद्यालय के शिक्षक एवं कार्मिकों उपस्थिति रहे।

Related posts

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगी में पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन और छात्र छात्राओं को दी विभिन्न विषयों की जानकारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में नाट्यकला एवं रंगारंग कार्यक्रम के बीच बिजली महोत्सव,विधायक ने कहा अभी बिजली से अछूते है कई गाँव के तोक,यूट्यूब चैनल में देखे वीडियो ,पढ़े खबर

admin

उतराखंड पंहुचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा,भारी बारिश के बीच जगह जगह भव्य स्वागत

admin

You cannot copy content of this page