Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम नैनीताल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा :गहरी खाई में गिरी बस सात की मौत,छबीस घायल,  एसडीआरएफ ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
नैनीताल

देर रात को हुए एक बस दुर्घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 26लोग घायल हो गये !प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस (HR 39E 0724) में 33 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे जो घटनास्थल पर अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर NDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच हुए बस में सवार लोगों में से 26 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया जबकि घटना में कुल 07 लोगों (05 महिलाएं, 01 पुरुष व 01 बच्चा) की मृत्यु हो गयी जिन्हें SDRF टीम द्वारा रोप व स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

*बस में सवार कुल- 33 लोग*

1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम
3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार
4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार
6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा
10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा
11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा
13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा
14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा
16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर
18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार
19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार
20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार
21- अंजली उम्र- 41 साल
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष
23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35
24- अभिषेक 2 पुत्र सतवीर उम्र- 27 वर्ष हिसार
25- पंकज – 25 वर्ष (ठीक है)
26- साधू उम्र- उम्र-27 वर्ष हिसार

*मृतक- 07*
महिला- 05
1- पुष्पा
2- संगीता
3- ज्योति
4- पूनम
5- रविन्द्र
6- मनमीत (बच्चा)
पुरुष- 01
01 – रामेश्वर पुत्र दलवीर उम्र- 50 वर्ष (चालक)

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर की चर्चा

Jp Bahuguna

मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव ,ट्वीट कर दी जानकारी

admin

उत्तरकाशी:पुरोला कार हादसा अपडेट-दुर्घटना में घायल महिला की मौत

admin

You cannot copy content of this page