Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

महाविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में ली गई ‘हिमालय प्रतिज्ञा

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /चमोली

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ ली गई। प्राचार्य प्रो. के.एल.तलवाड़ ने ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ दिलवाते हुए कहा कि “हिमालय हमारे देश का मस्तक है। विराट पर्वतराज दुनिया के बड़े भूभाग के लिए जलवायु,जन-जीवन और पर्यावरण का आधार है।इसके गगनचुंबी शिखर हमें नई ऊंचाई छूने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रतिज्ञा करता हूं/करती हूं कि मैं हिमालय की रक्षा का हरसंभव प्रयत्न करूंगा/करूंगी। ऐसा कोई काम नहीं करूंगा/करूंगी,जिससे हिमालय को नुकसान पहुंचता हो।” इस अवसर पर युवा पर्यटन क्लब के संयोजक डा. मदन लाल शर्मा,सह संयोजक डा.के.आर.डंगवाल व डा.मृगांक मलासी सहित समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे!

Related posts

उत्तरकाशी:श्रीमती मीनाक्षी रौन्टा बड़कोट व सन्दीप असवाल बने नौगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष

admin

शासन का कड़ा रुख-120 दर्जा धारियों की सुविधाओं को वापस लेने का आदेश जारी

admin

ओणेश्वर महादेव अपने देव निशान के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के जत्थे निकले यमुनोत्री धाम को हुआ बड़कोट में भव्य स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page