Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर चमोली चम्पावत टिहरी देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग हरिद्धार

आई टी बी पी के महानिदेशक ने की सीएम से भेंट, अर्धसैन्य बलों के आश्रितों को नौकरी देने के फैसले पर जताया आभार

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.टी.बी.पी. के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने भेंट की। उन्होंने राज्य में अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को भी राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी में उत्तराखण्ड से काफी संख्या में जवान है। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में आई.टी.बी.पी द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी बढ़े और उनके उत्पादों को अच्छी मार्केटिंग मिल सके, आईटीबीपी उन उत्पादों को खरीदेगी। महानिदेशक आईटीबीपी ने कहा कि इसके लिए आईटीबीपी को राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से सहयोग मिल जाए तो उत्पादों को खरीदने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लिए आईटीबीपी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायेगी, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय के साथ कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत राज्य के वाइब्रेंट विलेज वाले क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में आईटीबीपी लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए जो भी सहयोग देगी, राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज वाले क्षेत्रों के उत्पाद आईटीबीपी को सुगमता से मिल सकें, इसके लिए सहकारी समितियों के माध्यम से उत्पाद उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगोली, आईटीबीपी से एडीजी श्री मनोज रावत, आईजी श्री संजय गुंज्याल, डीआईजी श्री मन्नू महाराज उपस्थित थे।

Related posts

अपडेट।यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि, दैनिक औसत का नया रिकॉर्ड कायम और चारधाम यात्रा के नए आयाम और प्रतिमान : दोनो धामों में अब तक चौदह लाख से अधिक तीर्थयात्री पहॅुचे जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए अधिकारियों को तत्परता से जुटे रहने के निर्देश दिए…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बधाई व शुभकामनायें :-चम्बा (टिहरी गढ़वाल) की बेटी ने मिसेज इंडिया इंक प्रतियोगिता के टॉप 25 में बनाई जगह

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:देवलांग टूटने से दो लोग घायल,दुबारा लाई जा रही है नई देवलांग

admin

You cannot copy content of this page