Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड

विकास कार्यों के दम पर बागेश्वर उप चुनाव जीतेगी भाजपा :गणेश जोशी

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बागेश्वर,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बागेश्वर के गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में आगामी पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लौबाँज गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा स्वर्गीय चंदन रामदास चार बार विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने बागेश्वर के विकास के लिए अनेकों कार्य किए है। उन्होंने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 05 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाकर स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य इस उपचुनाव की साक्षी बनेगी और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को बागेश्वर की जनता अधिक मतों से विजयी बनाएगी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में बागेश्वर की जनता से मतदान की अपील भी की।

इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश पंत, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, हवलदार मोहन सिंह, अनिन शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :यहां  दो अगस्त तक धारा 144 रहेगी लागू,उलंघन करने पर होगी कार्यवाही

Jp Bahuguna

निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गढ़वाल मंडल अपने दो दिवसीय चारधाम यात्रा भ्रमण पर पंहुचे यमुनोत्री धाम लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

न्याय पंचायत तियां में जन जन की सरकार शिविर में उठे क्षेत्रिय मुद्दे और विभागों पर जनहित के कार्यों में लापरवाही के लगे आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page