Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा

पीजी कालेज कर्णप्रयाग में भौतिक विज्ञान विभाग की चार्ट प्रतियोगिता में खुशनुमा रही अव्वल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
कर्णप्रयाग /चमोली

डा. शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में गुरूवार को भौतिक विज्ञान विभाग में प्रयोगात्मक परीक्षा एवं चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत भौतिक विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न चार्ट के माध्यम से भौतिक विज्ञान की वैज्ञानिक खोजों के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार साझा करके उन्हें भली-भांति समझाया। इस अवसर पर बाह्य परीक्षक के रूप में डा. तुषार कंडारी तथा विभाग प्रभारी डा. एम. एस. कंडारी,प्राध्यापक कमल किशोर द्विवेदी, जितेंद्र सिंह एवं पवन सिंह, हरेंद्र पवार उपस्थित रहे। चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशनुमा नेहा बीएससी सेकंड सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर तनीषा नेगी व वेदिका तृतीय स्थान पर वंदना रही। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अवसर मिलने पर ही प्रतिभाएं निखरती हैं इसलिए विभाग की सभी गतिविधियों में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए।

Related posts

मिनिस्ट्रियल कर्मियों का अधिनियम 2017 की धारा 18(5) व शासनादेश के प्रावधान लागू करने की मांग, पदोन्नति व पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर रोष

Team Yamunotri Express

प्रभारी सूचना अधिकारी पर कार्यवाही न होने से आक्रोश में पत्रकार, सीएम को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग.पढ़े पूरी खबर…….

उत्तरकाशी:गंगोत्री राजमार्ग पर हर दो घंटे में खोला जाएगा ट्रैफिक,एडीएम ने दिए निर्देश

admin

You cannot copy content of this page