Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है खड़ी, की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

नैनीताल जनपद के ओखलढूंगा में बादल फटने की घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने तत्काल जिलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।उन्होंने जिलाधिकारी को अतिशीघ्र आपदा राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए।जिसके क्रम में जिलाधिकारी नैनीताल ने प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को बताया कि ओखलढूंगा, पटटी अमगढी व डॉन परेवा के गधेरे में पानी व मलुवा आने से 18 प्रभावित परिवारों को क्षति का आंकलन कर अहेतुक सहायता राशि मौके पर उपलब्ध कराई गई तथा कृषि भूमि एवं फसल की क्षति का आंकलन उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही बीमा कम्पनियों यथाशीघ्र कराकर राहत वितरण किया जायेगा। वही मौके पर प्रभावित परिवारों को 50 राशन किट वितरित किये गये।

साथ ही अवगत कराया कि भंडारपाणी-पाटकोट, अमगढ़ी ,ओखलढुंगा मोटर मार्ग जो मुख्य सड़क से ओखलढुंगा और डॉन परैया का एक मात्र सड़क मार्ग है उसमे 25 से 30 स्थानों पर मलवा आने से अवरुद्ध है। 30 km के कुल मार्ग में से 18 km तक मार्ग को खोला जा चुका है। पीडब्ल्यूडी रामनगर द्वारा 4 जेसीबी मार्ग पर मलवा हटाने और खोलने हेतु तैनात की गई हैं।

जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों के लिए राशन किट तैयार कर दी गई है,जिन्हे प्रभावितों तक पहुंचा जा रहा है। सभी ऐसे परिवार जिनके घरों में जल भराव या मलवा आया है, उन्हे तत्काल धनराशि दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह स्वयं दूरभाष के माध्यम से आपदा राहत कार्यो की स्थिति के बारे में पता कर रहीं हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आपदा कार्यो को जल्द पूर्ण करने और पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनको हुए नुकसान की हर प्रकार से मदद करेगी।

Related posts

यमुनोत्री धाम पहुंचे नोडल अधिकारी आई0जी0 ताकवाले यात्रा व्यवस्थाओं का बारिकी से लिया जायजा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

देहरादून:कनिष्ठ अभियंताओं के मसले पर सचिव से मिले यूकेडी नेता,ज्ञापन देकर आन्दोलन की दी चेतावनी

admin

कर्णप्रयाग कालेज में एनसीसी इकाई ने मनाया कारगिल विजय दिवस शहीदों को दी श्रद्धांजलि .. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page