Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा :नहाते समय गंगा में डूबी महिला श्रद्धालु , एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां गंगा में स्नान कर रही एक महिला नदी की तेज धारा में डूब गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सिटी कंट्रोल रूम, ऋषिकेश द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गुजरात की महिला स्नान करते समय गंगा नदी में डूब गई है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SI सचिन रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF को ज्ञात हुआ कि उक्त महिला यात्री अपने परिवार के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आयी हुई थी जहाँ मस्तराम घाट पर नहाते समय पानी की तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गई।

SDRF टीम द्वारा महिला को ढूंढने हेतु घटनास्थल के आसपास के सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

*महिला का विवरण:-* नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर, निवासी अहमदाबाद गुजरात।

Related posts

समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना ही मेरा चुनाव लड़ने का उद्देश्य-दीपक

admin

उत्तरकाशी :चोरी के सामान सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

बड़कोट में दुर्लभ पक्षी की दस्तक, उत्तरकाशी में पहली बार दिखा सिरकीर मालकोहा

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page