Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :नाग देवताओं के मेले में आज अतर शाह व अज्जु तोमर पौंटी में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

रंवाई घाटी के बड़कोट पट्टी ,मुँगरसंती व कमल सिराई पट्टी (भड़गाई थोक )में होने वाले प्रसिद्ध नाग देवताओं के मेले आज विधिवत रूप से प्रारम्भ हो जायेंगे !मेलों का शुभारम्भ आज नाग देवताओं के दूसरे थान पौंटी से होगा !पौंटी मेले में आज युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु भंडारी (गोल्डी )द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायक अत्तर शाह व अज्जु तोमर द्वारा, रंवाई लोकगीत, जौनसारी व गढ़वाली, हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी !सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु भंडारी ने बताया कि मेले हमारे लोक संस्कृति व पौराणिक मान्यताओं के प्रतीक हैं, इनसे हमे अपनी संस्कृति को जानने के अवसर मिलते है तथा नई पीढ़ी को अपने पौराणिक मान्यताओं व संस्कृति के बारे में जानने को मिलता है, उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि सभी लोग नाग देवताओं के मेले में आकर आशीर्वाद लें व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठायें !

Related posts

टटाउ बड़कोट डिग्री कॉलेज में नव प्रवेशार्थियों के स्वागत में हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम, विधायक संजय डोभाल और प्राचार्य अंजू भट्ट ने किया छात्र छात्राओं का ज्ञानवर्धन,पढ़े खबर व यूट्यूब चैनल में देखे वीडियो……..

admin

उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 माह और बढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री का जताया आभार

admin

उत्तरकाशी:कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर जनता को बताएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं::सौरभ थपलियाल

admin

You cannot copy content of this page