सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी
बड़कोट।
चारधाम यात्रा मार्ग पर सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम हेतु पानी आदि की प्लास्टिक बोतलों तथा चिप्स, नमकीन आदि के रैपर पर क्यूआर कोड लगाने का प्रशासन का प्लान रंग ला रहा है। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के 3 दिन में ही लगभग 1 लाख 7 हजार क्यूआर कोड बिके गए हैं तथा खाली बोतलों व प्लास्टिक रैपर को बड़कोट से यमुनोत्री तक बनाए गए कलेक्शन सेंटरों पर एकत्रित किया जा रहा है। जिससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक की बोतलें तथा चिप्स, नमकीन आदि के रैपर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
चार धाम यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक के कचरे को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा रीसाइकिल कंपनी को प्लास्टिक की बोतलों तथा चिप्स, नमकीन आदि के रेपर पर क्यूआर कोड लगाने का कार्य दिया गया। जिसके तहत पानी आदि की प्लास्टिक बोतलों पर 10 का क्यूआर कोड तथा चिप्स, नमकीन आदि के रैपर पर 2 का क्यूआर कोड लगाया गया है।
बड़कोट उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया है कि यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर अभी तक 1 लाख 6 हजार 6 सौ क्यूआर कोड बिक चुके हैं। क्यूआर कोड लगी खाली बोतलें व खाली रैपर को यात्रा मार्ग पर बने कलेक्शन सेंटरों पर वायस किये जाने पर क्यूआर कोड के अनुरूप खाली बोतलों के 10 रुपये तथा रैपर के 2 रुपये लोग वापस प्राप्त कर रहे हैं। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे पर रोक लगी है।
टीम यमुनोत्री Express

