Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा:-बारात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो की मौत, दस लोग घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

देर रात को बारात से लौट रहा एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए हैं।एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों व मृतकों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले में विगत देर रात्रि थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गयी कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे 12 लोग सवार थे, जो कि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कार्यवाही करते हुए रात के अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों में रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह,प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह, खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह,जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह,रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह,मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी,सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह,पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल,रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी शामिल हैं।जबकि
मृतको की पहचान संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह व कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी के रूप में की गई है।

Related posts

उत्तरकाशी :भटवाड़ी में विजय दशमी से होगा रामलीला का आयोजन, समिती का हुआ गठन

Jp Bahuguna

दुखद:सड़क हादसे में जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत, तीन घायल

admin

गैरसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 350 करोड़ स्वीकृतः मुख्यमंत्री

admin

You cannot copy content of this page