Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:देर रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही है बर्फबारी, यमुनोत्री, गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात से बर्फबारी जारी है।जबकि निचले इलाकों में रिमझिम बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। यमुनोत्री, गंगोत्री सहित हरकीदून, खरसाली, केदार कांठा, बौख टिब्बा, राड़ी घाटी, हर्षिल, मुखबा व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।आपदा प्रबंधन विभाग उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूलचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास किया जा रहा है।वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झाला से आगे आवागमन के लिए अवरुद्ध हो गया है, मार्ग को बीआरओ द्वारा सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है।सुवखोली-देहरादून मोटर मार्ग व उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण बन्द हैं जिन्हें सुचारू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के सफल आयोजन की हुई मंत्राणा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल पहुंचे बद्रीनाथ धाम, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

admin

*पी एम ने पंचायत दिवस पर उत्तराखंड की 10 पंचायतों को दिया राष्ट्रीय पुरस्कार*

admin

You cannot copy content of this page