Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ द्विदिवसीय नामिका निरीक्षण सम्पन्न।

बड़कोट (उत्त्तरकाशी)।
बीएसआर राइका बड़कोट में दो दिन तक कालेज में नामिका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि और नामिका निरीक्षण के प्रभारी व राआकीर्तिइका उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य श्री विजेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य के अनुरूप मेहनत करनी चाहिए तभी जीवन में सफलता मिलेगी। निरीक्षण टीम के सदस्य और राइका साल्ड के प्रधानाचार्य श्री खुशपाल भण्डारी ने कहा कि छात्रों को अपने घर में एक समय सारणी बनानी चाहिए और उसके अनुसार ही पढ़ाई करनी चाहिए। टीम के अन्य सदस्य श्री नरेन्द्र कण्डारी ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों का हित सर्वोपरि रखना चाहिए। टीम के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी श्री रावत ने कार्यालय के बारे अपने सुझाव दिये। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जोधराम सुजाइक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने हिमाचली गाने पर सुंदर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन श्री केएल नौटियाल ने किया। इस अवसर पर कालेज के शिक्षकों में डाo पीएल बत्रा, श्री मनोज राही, श्री रतन काला, श्री अरविन्द रावत, डाo मनमोहन सिंह रावत, श्री रविन्द्र भण्डारी, श्री जयवीर रावत, श्री कन्हैया लाल नौटियाल, श्री राजीव प्रकाश सती, श्री एस के सैनी, श्री त्रिलोक राणा, श्रीमती ललिता, श्री यशपाल सिंह रावत, श्री जगपाल चौहान, श्री आजाद राणा, श्री दीपक राणा, श्री गिरीश डिमरी, श्रीमती मंजू, श्री कमल सिंह, श्री जगत सिंह, श्री चरण असवाल, के अलावा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

निशुल्क आंखो के ऑपरेशन की सुविधा गरीबों के लिए बनी संजीवनी

admin

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 53.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग… पढ़ें

Arvind Thapliyal

नौगांव में देवभूमि क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ, 12 से 19 वर्ष के बच्चों को मिलेगी ट्रेनिंग,सीएयू सचिव किरण वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार और जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अजय भट्ट ने किया उद्घाटन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page