Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:यात्राकाल में यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मृत घोड़ा-खच्चर का जिला पंचायत से बीमाराशि दिलाने के लिए “माही” ने डीएम को भेजा ज्ञापन

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

यात्राकाल के दौरान यमुनोत्री धाम की यात्रा पर श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराने वाले घोड़े – खच्चरों की विभिन्न कारणों से हुई मौत का जिला पंचायत से मुआवजा घोड़ा-खच्चर मालिकों को दिलाने के लिए आज सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार उर्फ माही ने उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन दिया है।

महावीर पंवार द्वारा दिये ज्ञापन में कहा गया है कि चारधाम यात्राकाल में यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सैकड़ो घोड़ा खच्चर मालिक अपने घोड़े खच्चरों को प्रतिवर्ष यमुनोत्री लेकर जाते हैं, जहां जिला पंचायत उत्तरकाशी उनका बीमा सहित पंजीकरण कर सवारी ढोने के एवज में शुल्क वसूलती है।पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों की विभिन्न कारणों से मौत हो जाती है, इस वर्ष यात्राकाल में डेढ़ सौ के करीब पंजीकृत घोड़े खच्चरों की मौत हुई है, लेकिन अभी तक जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा किसी भी घोड़े खच्चर मालिक को बीमें की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है, अधिकांश लोगों के परिवार का भरण पोषण इन्ही घोड़े खच्चरों की कमाई पर आधारित है जिनके समक्ष घोड़े खच्चर की मौत के कारण अपने परिवार का भरण पोषण करने की विकट समस्या है।महावीर पंवार उर्फ माही ने जिलाधिकारी से अपील की है कि जिला पंचायत से मृत घोड़ा खच्चर के मालिकों को बीमा राशि का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया जाय।

Related posts

नगर के आवारा बेजुबाँ जानवरों को 50 दिनों तक रोटी और चारा खिलाने का अभियान का हुआ समापन,पढ़े पूरी खबर…

admin

भ्रष्टाचार।रात के समय हॉट मिक्स प्लांट के संचालन का विरोध करने पर पुलिस ने तीन लोग भेजे जेल अब पुलिस की कार्रवाई पर स्वाभीमान मोर्चा अध्यक्ष बाबी पंवार ने उठाये सवाल…. पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: उपनल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page