Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद के बाद यमुनोत्री में सनाटा,तो खरशाली में हुआ उत्सव, यूट्यूब चैनल में देखे यमुनोत्री से खरशाली तक मैय्या की मनमोहक उत्सव डोली की झांकी, देखे पूरी वीडियो व पढ़े खबर …..

यूट्यूब चैनल यमुनोत्री एक्सप्रेस न्यूज़ में खबर देख आप भी माँ यमुना का आशीर्वाद के साक्षी बने

सुनील थपलियाल
प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भय्या दूज पर्व पर शीतकाल के लिए वैदिक मन्त्रोचारण के साथ बन्द कर दिये गये । मां यमुना की उत्सव डोली भोगमूर्ति के साथ तीर्थ पुरेाहितों के गांव खरसाली गांव समेश्वर देवता की अगवाई में लायी गयी, जंहा पर शीतकाल के छः माह मां यमुना की पूजा अर्चना की जायेगी। कपाट बन्द होने के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इधर खरशाली में मां यमुना के शीतकालीन मंदिर को फूलमालाओं से न सजाये जाने पर श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोग में खासे नाराज दिखी।
मालूम हो कि गंगोत्री धाम के कपाट बन्द होने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट बृहस्पतिवार को भय्या दूज पर्व पर दोपहर 12.09 बजे देश विदेश के आम श्रद्वालुओं के लिए बन्द कर दिये गए । मन्दिर समिति ने कपाट बन्द को लेकर अपनी तैयारी पुरी की हुई थी । मां यमुना की सुबह से पुजा अर्चना शुरू हो गयी थी और खरसाली गांव से समेश्वर देवता की डोली मां यमुना को लेने यमुनोत्री धाम पहुची । धाम में पुरोहितों द्वारा यमुना स्त्रोत नाम पाठ , यमुना आरती सहित हवन होने के बाद समेश्वर देवता की अगवाई में मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली गावं लायी गयी ।अब 6 माह शीतकाल में मां यमुना की पुजा अर्चना खरशाली शीत कालीन मन्दिर में की जाएगी। गाव में ग्रामीण माँ यमुना की डोली आते ही उत्सव मनाते है। लेकिन इस बार जहाँ मन्दिर समिति की यमुनोत्री धाम में खासे इन्कम यानी चढ़ावा आया उसके बाबजूद भी खरशाली शीतकालीन मन्दिर को नही सजाया गया ,महज चार फूलों की माला मुख्य द्वार पर लगाकर मन्दिर समिति ने इतिश्री कर दी जिससे श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगो मे खासे नाराजगी दिखी। होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने कहा कि मन्दिर समिति द्वारा खरशाली स्थित मैया यमुना का मंदिर दुल्हन की तरह सजाया जाना था परंतु मन्दिर को महज चार फूलमाला डालकर इतिश्री कर दी गयी जो सरसर गलत है। अन्य धामो में शीत कालीन गद्दी स्थल खूबसूरत सजाये गये लेकिन यमुना मा के मायके खरशाली में कुछ ऐसा नजर नही आया। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी देवानन्द शर्मा ने भी मन्दिर समिति  पर नाराजगी जताई।
इस मौके पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, उप जिलाधिकारी देवानन्द शर्मा,तहसीलदार शीशपाल असवाल,सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा, श्री यमुनोत्री मन्दिर समिति सचिव सुरेश प्रसाद उनियाल,कोषाध्यक्ष प्यारे लाल उनियाल,सुभाष उनियाल,ख़िलानंद उनियाल,महादेव उनियाल, बागेश्वर प्रसाद , गिरीश उनियाल, लखन उनियाल, अंकित उनियाल,सुनील उनियाल,किआशिष उनियाल,महावीर पंवार,पंकज पंवार
, रणवीर सिंह, ,ग्राम प्रधान यशपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत अरविंद सिंह रावत ,चैन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालू कपाट बंद के साक्षी बने ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

लापरवाही।यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य अधर में, कपाट खुलने से पहले भी श्रद्धालुओं की चिंता बरकरार….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन जारी सरकार की विफलताओं पर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

महाविद्यालय नैनबाग राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने चलाया सफाई अभियान

admin

You cannot copy content of this page