Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:त्योहारों के मध्यनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान,यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के किए चालान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जनपद पुलिस ने आगामी आने वाले त्योहारों के मध्यनजर वाहनों की सघन चैकिंग कर चालानी कार्यवाही की।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आगामी त्यौहारी सीजन के मध्यनजर सड़क दुर्घटना व संदिग्ध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु बुधवार को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रशान्त कुमार एवं एसएचओ कोतवाली दिनेशा कुमार के नेतृत्व में मातली में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।उत्तरकाशी में आने-वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान 12 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी।
वहीं यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षक यातायात राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में ज्ञानसू गैस गोदाम व जोशियाडा क्षेत्र में एल्कोमीटर के साथ सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई की गयी। चैकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाते हुये चार वाहनों को सीज व वाहन चालकों को गिरफ्तार कर कोतवाली उत्तरकाशी पर दाखिल किया गया।

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में डामटा के दो छात्रों का टॉप मैरिड में नाम,पढ़े पूरी खबर..…

समस्या।उत्तरकाशी की फसल बीमा समस्या की मांग पंहुची उत्तराखंड से देश की राजधानी दिल्ली और बागवान आजाद डिमरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से की मुलाकात…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हनवेल और अमेरिकेयर इंडिया फाउंडेशन व हिंसर संस्था ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपदा प्रभावितों को बांटी सामग्री… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page