Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:वन विभाग की मुंगरसन्ति रेंज मुख्यालय में हुआ एक दिवसीय तनावमुक्त प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

वन विभाग के फिल्डकर्मियों को तनाव मुक्त ढंग से अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए आज अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की मुंगरसन्ति रेंज मुख्यालय नौगांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बड़कोट व पुरोला से आई प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियों(बहनों)ने वन कर्मियों को तनाव मुक्त रहकर अपना कार्य निष्पादन करने के सम्बंध में ब्याख्यान दिया।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियों ने वन कर्मियों को ब्याख्यान के अलावा कविता पाठ व श्लोकों के माध्यम से भी तनाव मुक्त कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया।कार्यशाला में मुंगरसन्ति रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शेखर सिंह राणा ने भी सभी उपस्थित वनकर्मियों को तनावमुक्त प्रबंधन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।तथा सभी फील्ड वनकर्मियों को तनावमुक्त रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाने को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर वन दरोगा जवाहर कोहली, जयदेव रावत,ताराचंद, कृष्णदेव,वन रक्षक श्रीमती प्रियंका रावत, मंगल रावत, धनवीर चौहान, हेमलता डोभाल सहित कई वन कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

कर्णप्रयाग कालेज के स्टाफ ने युवा पर्यटन क्लब के तत्वावधान में बैनिताल का किया शैक्षणिक भ्रमण

Jp Bahuguna

यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर की मुलाकात और मंदिर समिति ने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक की सराहना, धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित कार्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक,नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जारी किए दिशा-निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page