Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:झील में फंसी गाय माता के लिए देवदूत बने स्थानीय नागरिक

 

जयप्रकाश बहुगुणा
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

चिन्यालीसौड़ में आर्च ब्रिज के समीप टिहरी बांध की झील में फंसी एक गौवंश के लिए स्थानीय नागरिकों ने देवदूतों की भूमिका निभाते हुए उसकी जान बचाई। देर रात को किसी ब्यक्ति द्वारा नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के निकट झील में एक गाय के फंसी होने की सूचना दी गई जिस पर युवा समाजसेवी अंकित रमोला, गौरव परमार,अमित पंवार, परवीन गुनसोला,मण्डल अध्यक्ष भाजपा चिन्यालीसौड़ विजय बडोनी,वार्ड नं0 4 के सभासद नरेंद्र नेगी ,धरासू थाने के अजय चंदेल,नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कैलास सिंह पटवाल ,सफाई निरीक्षक कलम चौहान व चिन्यालीसौड़ के युवाओं के द्वारा आर्च ब्रिज के पास झील में फंसी गाय को किसी तरह सकुशल बाहर निकाला गया।गम्भीर रूप से घायल गाय की सूचना पशु चिकित्साकर्मियों को दी गई, मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने देर रात तक इलाज कर गाय को मौत के मुंह में जाने से बचाया।विदित रहे कि चिन्यालीसौड़ में टिहरी बांध की झील का विस्तार क्षेत्र है, तथा झील के आसपास दलदल में कई बार पालतू पशु व यहाँ तक की आदमी भी धँस जाते हैं ।आजकल मानसून के चलते यहां झील का स्तर भी बढ़ा हुआ है, जिससे सभी को झील के किनारों से स्वयं व पालतू पशुओं को दूर रखने में ही भलाई है।

Related posts

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में मनाया गया पृथ्वी दिवस, हुई पेड़ पंचायत और वृक्षारोपण

admin

धनोल्टी से आम आदमी पार्टी ने अमेंद्र बिष्ट को बनाया पार्टी प्रत्याशी

admin

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिये झोंकी ताकत चलाया गांव चलाओ अभियान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page