Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

गजब:-वारन्टी को जमानतीयों द्वारा बताया गया था मृत, पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

पुलिस ने जमानतीयों द्वारा मृत बताये गए अभियुक्त को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में गैर जमानती वारंट वाले अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में अभियुक्त किशन बम उर्फ सागर पुत्र सक्का बम निवासी नाई बाड़ा पोस्ट व थाना थिरकु जिला कालिकोट नेपाल हाल निवासी गांधीनगर थाना कुल्लू हिमाचल प्रदेश से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 74 /2018 अंतर्गत धारा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर जेल भेजा गया था जो माननीय न्यायालय से जमानत पर छोड़ा गया था। जोकि लगभग 4 वर्षों से न्यायालय कर्णप्रयाग चमोली में उपस्थित नहीं हो रहा था तथा अभियुक्त के जमानतियों के द्वारा अभियुक्त को मृत होना बताया गया था जिसकी मृत्यु रिपोर्ट तस्दीक हेतु नोटिस न्यायालय कर्णप्रयाग चमोली से प्राप्त हुआ था। दिनांक 16/08/2022 को अभियुक्त के अंकित पते गांधीनगर कुल्लू हिमाचल प्रदेश पर दबिश दी गई परंतु अभियुक्त नेपाली मूल का होने के कारण मौजूद नहीं मिला सर्विलांस की मदद तथा सुरागरसी कर अभियुक्त को अन्य निवास स्थान बजोरा थाना भुंतर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमित बंदुनी थाना थराली
2-कांस्टेबल अशोक मालिक थाना थराली,कांस्टेबल राजेन्द्र रावत एस0ओ0जी0 चमोली शामिल थे।

Related posts

चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्रता से मुहैया कराने हेतु तेजी से कार्यवाही करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

admin

गंगोत्री:- हर्षिल घाटी में रिवर राफ्टिंग का आगाज, पर्यटक प्रेमियों में खुशी ,धामी सरकार का जताया आभार ,देखें वीडियो और पढ़े खबर…..

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया संजीवनी हर्बल गार्डन का उद्घाटन  

admin

You cannot copy content of this page