यमुनोत्री express ब्यूरो
उत्तरकाशी जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई।जिला आपदा परिचालन केंद्र टिहरी गढ़वाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 94 चम्बा-ऋषिकेश मार्ग पर एक ट्रक संख्या UK10CA0086 सांकरी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।जिसमें एक व्यक्ति सूरज निवासी नेपाल मूल का (चालक) की घटनास्थल पर ही म्रत्यु हो गई । घटनास्थल पर राजस्व टीम मौके पर है। ट्रक ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रहा था।

