Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:उदयपुर व अमरावती में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

अमरावती व उदयपुर में गला काटकर हुई दो हत्याओं के विरोध में आज यहां ब्यापारियों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया ।तथा हत्यारों को फांसी देने की मांग की।आज जोशियाड़ा व्यापार मंडल,उत्तरकाशी के आह्वान पर जिहादी,तालिबानी मानसिकता के लोगो द्वारा दो हिन्दू व्यापारीयों उदयपुर में कन्हैयालाल व अमरावती में उमेश खुल्वे जिनकी क्रमशः टेलरिंग व केमिस्ट की दुकान थी,गला काटकर जघन्य हत्या करदी गयी थी के विरोध में जोशियाड़ा में विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने इन तालिबानियों को फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन कर अतिशीघ्र फाँसी देने की माँग की।
साथ ही स्थानीय प्रशासन से माँग की कि बाहर से आने वालों की सघन जाँच पड़ताल की जाये ताकि इस तरह की तालिबानी,जेहादी मानसिकता के लोग यहाँ के शान्त ,धार्मिक माहौल को नुकसान न पहुँचा सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी,महामंत्री अजय प्रकाश बडोला,जोशियाड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पारेश्वर सेमवाल,उपाध्यक्ष संदीप पँवार, महामंत्री बहादुर पँवार, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान,सहसचिव शंकर गुसाईं,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम गुसाईं,सभासद बुद्धि सिंह राणा, पवन नौटियाल,यशपाल बिष्ठ,यशपाल उभान,राजपाल पँवार, चतर सिंह नेगी,राकेश रावत,दिनेश कुमार,लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना के नही थमे मामले तो स्कूलों को बन्द व परीक्षाओं को किया जायेगा स्थगित-अरविंद पांडे

admin

दहशतगर्द गुलदार पर अब तीसरी आंख की नजर, गस्त भी बढी।

admin

सिलक्यारा उत्तरकाशी :केंद्रीय राज्यमंत्री बीके सिंह ने की बौखनाग देवता की पूजा,टनल में फंसे श्रमिकों का  रेस्क्यू  सफल होने की मांगी दुवा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page