Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:प्रदेश के राज्यपाल कल से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

प्रदेश के राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं! यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि राज्यपाल आगामी 4 अप्रैल को पूर्वाहन 9.30 बजे देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा जनपद उत्तरकाशी के मातली हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेगें तथा पूर्वाहन 10.30 बजे मातली हैलीपैड पहुंचेगें! वहां से राज्यपाल कार से उत्तरकाशी स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। राज्यपाल पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहून 12.30 बजे तक जिलाधिकारी व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेगें! अपराहन 4 बजे स्वयं सहायता समूह प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे ! इसके बाद महामहिम राज्यपाल अपराह्न 4.45 बजे से सांय 5 बजे तक मीडिया से वार्ता करेंगे! सांय 5 बजे से सांय 6 बजे तक पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करेंगे तथा सांय 6 से सांय 6.30 बजे तक रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ बैठक करेंगे! महामहिम रात्रि विश्राम उत्तरकाशी के मातली स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस में करेगें!
अगले रोज 5 अप्रेल को महामहिम राज्यपाल कार द्वारा पूर्वाहन 9.45 बजे उत्तरकाशी स्थित विश्वनाथ मन्दिर पहुंचकर मन्दिर के दर्शन करेंगे ! इसके बाद महामहिम राज्यपाल पूर्वाहन 10.15 बजे कार से मातली हैलीपैड लिए प्रस्थान करेगें तथा वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें!

Related posts

राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार का हुआ यमुना घाटी में भव्य स्वागत और यमुना घाटी बागवानों में जगी आस।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पुलिस ने डुण्डा बाजार में प्लैगमार्च निकालकर आमजन को किया नशे के प्रति सजग

Jp Bahuguna

समाज कल्याण विभाग और सौरभ फाउंडेशन के तत्वावधान में नशा मुक्ति को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम ली शपथ.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page