Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

क्षेत्रीय पशुपालकों/ अश्व स्वामियों के साथ स्यानाचट्टी में एक बैठक

उत्तरकाशी।

: पशुपालन विभाग उत्तरकाशी के द्वारा यमुनोत्री यात्रा के संचालन में उपयोग होने वाले क्षेत्रीय पशुपालकों/ अश्व स्वामियों के साथ स्यानाचट्टी में एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें 70 पशुपालकों एवं अश्व स्वामियों ने भाग किया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत ढौंढियाल उत्तरकाशी ने अपने संबोधन में यमुनोत्री धाम में यात्रा संचालन में उपयोग होने वाले क्षेत्रीय घोड़े खच्चरों के स्वास्थ एवं उनके रखरखाव के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी । साथ ही पशुओं के लिए कर्मी नाशक दवाइयां एवं अन्य औषधियों का भी वितरण किया गया । इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ-साथ पशुओं में होने वाले रोगों और उनके बचाव तथा पशु प्रबंधन के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई ।
आयोजित शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी बड़कोट डॉक्टर पारुल रावत, प्रदीप मनदौलिया, पशुधन प्रसार अधिकारी स्यानाचट्टी कैलाश चौहान वाड़िया, मनमोहन सिंह चौहान वैक्सीनैटर हनुमान चट्टी तथा प्रधान जानकीचट्टी नितिन आदि उपस्थित थे ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्था विसंगतियों को लेकर मजदूर संघ ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन उठाई यह मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हाय रे कोरोना- 24 घंटे में 550 नए कोरोना के मामले, 2 की मौत

admin

बड़ी खबर।डीएम अभिषेक रूहेला का हुआ तबादला मेहरबान सिहं बिष्ट होंगें नये जिलाधिकारी।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page