Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:एक किलो 250 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

 

बड़कोट थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।थाना बड़कोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट गजेन्द्र बहुगुणा के नेतृत्व में नशे पर अंकुश लगाते हुए आज वरिष्ठ उप निरीक्षक रमन बिष्ट की टीम द्वारा दो व्यक्तियों 1.मनीष रावत पुत्र श्री ऐमीन सिंह रावत निवासी ग्राम नाकोडा तहसील व थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी 2. प्रदीप राणा पुत्र श्री विनोद सिंह राणा निवासी कपोला तहसील व थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी को क्रमश: 650 ग्राम व 600 ग्राम कुल 1 किलो 250 ग्राम अवैध चरस के साथ राजगढ़ी तिराहा से राजगढ़ी जाने वाली सड़क से समय 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि पैसों के लालच में आकर उनके द्वारा चरस बेचने का कार्य किया जाता है। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
रमन बिष्ट वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बड़कोट,
कॉन्स्टेबल वीरेंद्र तोमर थाना बड़कोट,
कांस्टेबल सुनील राणा थाना बड़कोट,
कांस्टेबल कैलाश चौहान थाना बड़कोट शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी : पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

admin

मुख्यमंत्री ने गाँधी पार्क में दी राष्ट्रपिता को उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:सरनौल व चपटाडी मेले में कोविड नियमों के उलंघन पर ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page