Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव:-उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज आज से

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी आज 01 फरवरी से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों में दो स्थानों पर एक साथ चुनाव अभियान की शुरू करने जा रही है | पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी द्धारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस अभियान का आगाज, गढ़वाल मण्डल देहारादून के विकासनगर में प्रात: 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्धारा किया जाएगा | इसके बाद जयराम ठाकुर सहसपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | वहीं दूसरी और कुमायूं मण्डल में भाजपा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर द्धारा हल्द्वानी से प्रात: 12 बजे किया जाएगा | इसके उपरांत मनोहर लाल खट्टर लालकुंआ विधानसभा में स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे |

इसके अतिरिक्त पार्टी की और से जानकारी दी गयी कि 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड़ड़ा और 4 फरवरी को माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एक दिन के प्रवास में उत्तराखंड प्रचार अभियान में प्रतिभाग करने आ रहे हैं | इस क्रम में श्री जे पी नड़ड़ा जी उत्तरकाशी में प्रात 11.15 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगर विधानसभा में दोपहर 2.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे | वहीं श्री अमित शाह जी 4 फरवरी को पिथौरागढ़ में प्रात 11.20 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके उपरांत माननीय गृह मंत्री जी नरेंद्रनगर विधानसभा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे |

Related posts

हनवेल और अमेरिकेयर इंडिया फाउंडेशन व हिंसर संस्था ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपदा प्रभावितों को बांटी सामग्री… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सफलता।परिश्रम ही सफलता की कुंजी है यह सार्थक कर दिखाया गरीब के बेटे मनवीर सिंह ने अस्टिटेंट प्रोफेसर में हुआ चयन इससे पहले आधा दर्जन से अधिक प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो चुका है चयन….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आंधी तूफान से आवासीय भवन के साथ गौशाला की छत उड़ी, बाल बाल बची कई जिंदगी देखे वीडियो में व पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page