Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कोरोना के चलते उत्तराखण्ड सचिवालय में बाहरी लोगों का प्रवेश बैन

देहरादून
प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ ही शासन ने सचिवालय में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबन्धित कर दिया गया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश में कहा गया है कि सचिवालय परिसर में सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ऐसे अधिकारियों/ कर्मचारियों, जिनको अपने शासकीय / राजकीय दायित्वों के निर्वहन में सचिवालय में प्रवेशपी आवश्यक हो, के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्तियों का वर्तमान परिस्थिति में सचिवालय में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इसके साथ ही
सचिवालय पासधारक ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा सचिवालय में नियत बैठक में प्रतिभाग किया जाना है, को सचिवालय प्रवेश हेतु अनुमति प्रदान की जायेगी। अगले आदेश तक सचिवालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों / जनसामान्य के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। इस क्र्म मे सुरक्षा कार्मिक औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखण्ड सचिवालय के प्रत्येक प्रदेश द्वार पर सचिवालय सुरक्षा दल द्वारा कार्मिकों की थर्मल स्केनिंग की जायेगी और सचिवालय में बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नही होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पीजी कक्षाओं के लिये 30 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण,विश्वविद्यालयों में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया

Jp Bahuguna

जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने जाना शुशिला बलूनी व गांववासी की कुशलक्षेम

admin

कपड़े के थैले हैं प्लास्टिक बैग्स का श्रेष्ठ विकल्प : प्रो.तलवाड़

admin

You cannot copy content of this page