Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म पौड़ी राज्य उत्तराखंड

लोनिवि मंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

 

लोनिवि मंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

कोरोना योद्धाओं को भी किया सम्मानित

एकेश्वर-  प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की 10 करोड़ 35 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर से एक बड़ी सौगात दी। वहीं कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 53.75 लाख की (0.950 कि.मी) लाटखाल बछेली मोटर मार्ग का मौन्दाड़ी बग्याली मोटर मार्ग तक मिलान कार्य, 21.00 लाख के क्यार्द मोटर मार्ग (लम्बाई 0.500 कि.मी.),  15.00 लाख की मुरखिल बैंड से नौगांव बिचखौली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) और 15.00 लाख रूपये की लागत से बने मलेठी बैंड से गोछीखोत पणिया अवशेष मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लम्बाई 0.500 कि.मी) का लोकार्पण किया।मलेथा खतीगांव मोटरमार्ग से रीठाखाल जणदादेवी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ अधिकारी सहित अनेक लोगों को उपहार, प्रशस्ति पत्र देने के साथ-साथ उन्हें शॉल ओढाकर भी सम्मानित किया।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

कर्मचारियों ने लोनिवि बड़कोट कार्यालय के बाहर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मांगो के निस्तारण की मांग की साथ ही समाधान न निकालने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी।पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खबर का तत्काल लिया संज्ञान, लापरवाही बरतने पर मण्डी पर्यवेक्षक को किया निलंबित

Jp Bahuguna

Uttarkashi:आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में चारधाम यात्रा, प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉक अभ्यास

admin

You cannot copy content of this page