Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सारीगाड कंडारी मोटर मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील,विभाग गहरी नींद में……..

बड़कोट।
सारीगाड कंडारी मोटर मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो रखी है, ग्रामीणों ने कई बार मौखिक व लिखित शिकायत करने के बाद भी विभाग गहरी नीद सोया हुआ है । ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और विभागीय लोनिवि मंत्री से गड्ढा मुक्त मोटर मार्ग बनाए जाने की मांग की है ।
मालूम हो कि पट्टी गोडर के दर्जनों गांव को जोड़ने वाली सारीगाड कंडारी मोटर मार्ग आजकल बदहाल स्थिति में है, पूरी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे है , वाहनों की आवाजाही के समय दुर्घटना का भय बना रहता है ,कुछ माह पहले विभाग द्वारा गड्ढों को भरने का प्रयास भी किया गया परंतु घटिया निर्माण की वजह से पूरी रोड़ गड्ढों में तब्दील हो रखी है । मोटर मार्ग की बदहाली का खामियाजा ग्राम कंडारी, बडयोगी, खबंडी सहित दर्जनों गांव के आम ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है । क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह,मुकेश सिंह, ग्राम प्रधान,ग्रामीण मनोज, रामलाल, श्यामलाल,लोकेंद्र, राजेश , बृजमोहन, मुकेश गौड़,सुनील दत्त, सुमारी गौड़, चमन लाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और विभागीय लोनिवि मंत्री से सारीगाड कंडारी मोटर मार्ग को गड्ढा मुक्त करते हुए डामर करवाने की मांग की है । ग्रामीणों ने कहा की अगर जल्द विभाग द्वारा डामरिकरण की कार्यवाही अमल में नही लाई गई तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा। इधर प्रभारी अधिशासी अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा सड़क के डामर के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलती है वैसे ही सड़क को गड्ढा मुक्त किया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राजकीय महाविद्यालय सतपुली में पहली बार हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गठन, धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नगरपालिका बड़कोट के जमीनी मुद्दों पर लड़ रहे हम चुनाव: सुनील थपलियाल

Arvind Thapliyal

धराली आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया प्राथमिक शिक्षक संघ, मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा ₹6.19 लाख का चेक….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page