Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

पृथक यमुनोत्री जनपद की मांग के लिए भूख हडताल के साथ पदयात्रा और पदयात्रा का आक्रोश सडको तक दिख रहा है

बड़कोट। 13 नवम्बर
यमुनोत्री को पृथक जनपद बनाने को लेकर दिनों दिन आन्दोलन और ज्यादा गति पकड़ता जा रहा है, भूख हडताल के साथ पदयात्रा और पदयात्रा का आक्रोश सडको तक दिख रहा है, माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास मन्दिर खरशाली से चली 50 किमी पदयात्रा आज दुसरे दिन यमुना तट से प्रतिज्ञा लेकर बडकोट स्थित आंदोलकारियो के बीच बडकोट बाज़ार में रैली करते हुए पहुँची जिसका नगर वासियों ने भव्य स्वागत केIया। , नव गठित घोषित चार जनपद संघर्ष समिति द्वारा यमुनोत्री की मांग को लेकर 01 नवम्बर से भूख हडताल तहसील मुख्यालय बडकोट में की जा रही है जो आज 13वे दिन भी जारी है, दो अनशनकारियो की तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार  को पुलिस द्वारा देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद 03 अनशनकारी भूख हडताल पर अब तक डटे हुए है जबकि संघर्ष समिति के द्वारा आन्दोलन भूख हड़ताल के साथ पदयात्रा के जरिये भी तेज किया गया है जिसमे आन्दोलन तब तक समाप्त न किये जाने की बात कही जा रही है जब तक यमुनोत्री जनपद अस्तित्व में नही आ जाता| इस मौके पर अब्बल चन्द कुमाई, भरत सिंह चौहान, विशाल मणी रतूडी, महावीर पंवार माही, किशन सिंह राणा, विकास मैठाणी, नरोत्तम रतूडी, नरोत्तम सेमवाल, प्रताप चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

3 अगस्त को होगा नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण, डीएम ने बीडीओ को दिए आवश्यक निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

फाइटर पायलट अजय विक्रम को मिला “जय हो गौरव सम्मान”,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

दर्दनाक हादसा:सेब से लदे पिकअप वाहन दुर्घटना में दो की मौत

admin

You cannot copy content of this page