सुरेश चंद रोला
ब्रह्मखाल /उतर काशी
प्रशासन ने भले ही भारी बारिश की आशंका जताते हुए पहले ही रेड एलर्ट जारी कर सुरक्षित रहने का आदेश जारी कर दिया था मगर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मे बारिश की परवाह न करते हुए भंडारस्यू क्षेत्र के अठाइस गांव के लोग बडी तादाद मे कार्यक्रम स्थल पंहुचे और विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दीपक विजल्वाण को अपना समर्थन दिया ।
ब्रह्मखाल के सकराली स्थान पर सुबह से ही भारी बारिश के बीच समर्थकों का पंहुंचना शुरु हो गया था और जुनून ऐसा दिखा कि बारिश और प्रशासन के एलर्ट की उन्हे चिंता ही न थी । जन सैलाब को देख गदगद दीपक ने सभी समर्थको का धन्यवाद किया और कहा कि दिल से निस्वार्थ भाव के साथ समाज सेवा करने का प्रतिफल मिल रहा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा और जन समस्याओं के निस्तारण का प्रयास होगा। अपने ऊपर लगे आरोपो का खंडन करते हुये दीपक ने कहा कि आखिर सत्य की विजय हुई है और सांच पर कभी आंच नही आती। हमने विकास की परिभाषा नेताओं को बताई तो वै घृणित कार्य पर उतर आये जिसे जनता समझ चुकी है कि जिला पंचायत मे भी विकास कार्यों के लिए बजट होता है मगर उसे खर्च करने का तरीका और सोच होनी चाहिए। इस दौरान गेवला भंडारस्यू वार्ड की सदस्य शशी कुमाई ,मथोली विष्ट पट्टी के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, दिचलि वार्ड के सुंदर लाल मंत्वान ,गमरी के जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल, दसगी के राजेन्द्र ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर जिला पंचायत अध्यक्ष विजल्वाण की कार्यशैली की सराहना की।उन्होने कहा कि उतराखंड की तेरह जिला पंचायतो मे उतरकाशी की जिला पंचायत ऐतिहासिक विकास के कार्य कर रही है।सम्मेलन मे भंडारस्यू क्षेत्र के अधिकतर गांवो के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व के जनप्रतिनिधियो सहित पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपेंद्र कोहली ,महेश रमोला, संजय कुमार, महिला उत्थान समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सरवीर रमोला, महावीर सिंह रावत ,सतेंद्र कुंमाई आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी दलो से कई कार्यकर्ताओं ने दीपक विजल्वाण को अपना समर्थन दिया।

