Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

केदारनाथ-गौरीकुण्ड के बीच गधेरे में गिरा श्रद्धालु, टूटी हड्डी 

  •  

 

 

केदारनाथ-गौरीकुण्ड के बीच गधेरे में गिरा श्रद्धालु, टूटी हड्डी 

एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को पहुंचाया अस्पताल

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम हरसंभव मदद में जुटी हुई है। शुक्रवार को एक यात्री के केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग कर रुद्रा पॉइंट, भैरव गधेरा के पास नीचे गिरने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता से राहत बचाव कार्य किया, जिससे तीर्थयात्री की जान बच पाई।
बता दें कि ई पास की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद से हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हुई है। शुक्रवार को केदारनाथ में एक यात्री के गधेरे में गिरने की सूचना पर उप निरीक्षक सौकार सिंह रेस्क्यू टीम सहित आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि चार दोस्त केदारनाथ मंदिर से वापस गौरीकुण्ड आ रहे थे। रास्ते मे रुद्रा पॉइन्ट-भैरव गधेरा के पास एक श्रद्धालु अभिषेक पुत्र जयप्रकाश , उम्र 20 वर्ष निवासी फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश अचानक पैर फिसलने से गधेरे मे गिर गया।
एसडीआरएफ टीम ने श्रद्धालु को गधेरे से बाहर निकाला और स्ट्रेचर के माध्यम से 2.5 किमी पैदल मार्ग से विवेकानंद अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि श्रद्धालु की हड्डी टूट गई है। उक्त श्रद्धालु को उपचार के लिए फिर 1.5 किमी पैदल मार्ग से हेलीपैड पर लाकर हेली के माध्यम से गुप्तकाशी भेजा गया। टीम में उप निरीक्षक सौकर सिंह के हमराह आरक्षी अमित चौहान, आरक्षी अमित रावत, आरक्षी मनीष पंवार, आरक्षी पवन, आरक्षी प्रदीप बिष्ट, पैरामेडिक्स अमृत रावत शामिल रहे।

 

 

 

Related posts

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: देवस्थानम बोर्ड अधिनियम होगा भंग, चारों धामों के तीर्थपुरोहितो ने किया स्वागत……..

admin

प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जारी की गई 1.35 करोड़ की सहायता धनराशि -सीएम धामी

Team Yamunotri Express

ग्राफिक इरा विश्वविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्त हुआ एकत्र… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page