Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम नैनीताल राज्य उत्तराखंड

दुखद:सड़क हादसे में जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत, तीन घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
हल्द्वानी

आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में एक जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि तीन लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर जिनकी पोस्टिंग हल्द्वानी में थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गये है। हादसा आज सुबह तड़के यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ ।बताया जा रहा है कार में उनकी मां आशा और पिता शयमदत्त पंथ भी मौजूद थे।कार दुर्घटना का कारण अभी स्पस्ट नहीं है।वाहन को चालक राजु चला रहा था।

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार में फंसे घायलों को काफी देर प्रयास के बाद बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने श्यामदत्त पंथ, आशा पंथ, चालक राजू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।मृतक की पहचान ऊर्जा निगम में कार्यरत जूनियर इंजीनियर गरिजेश पन्त के रूप में हुई है।

Related posts

दारसौं में बाघ ने फिर से दो बकरियों को बनाया शिकार,पशु पालकों पर मंडराया संकट।

Arvind Thapliyal

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रशिक्षु आएफएस दृढ़ता से करें सामना:सतपाल महाराज

admin

टमाटर के आसमान छूते दामों का लाभार्थी कौन? ,पढ़े पूरी खबर…..

You cannot copy content of this page