Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सिलक्यारा बैंड में बादल फटा, जिंदा गाय हुई दफन, मकानों में आई दरारे

सुरेश चंद रमोला
ब्रहमखाल उत्तरकाशी-

सिलक्यारा बैंड में बस्ती के पास रात को बादल फटने से एक गौशाला तबाह हो गई और गौशाले में बंधी गाय मलबे में दफन हो गई जबकि एक बैल भी चोटिल हो गया। रात मे जब प्रकृति का यह कहर ढहा तो सिलक्यारा बैंड में पानी बस्ती में भी घुस गया लोग रातभर घर से बाहर किसी तरह अपनी सुरक्षा कर सके कुछ मकानों पर हल्की दरारें भी आई है। बस्ती में बने सिद्या लाल की गौशाला पुरी तरह मलवे में समा गई और गाय भी दब कर मर गई जबकि पड़ोस में ही फुन्चू लाल के गौशाले में भी पानी घुस गया हांलांकि वहां बंधी भैंस को रात में हटा दिया गया। बस्ती के लोग रात भर दहशत में  कुदरत के इस कहर को देखते रहे हांलांकि कोई जन हानी  नहीं हुई। राजस्व व पुलिस टीम मौके पर ।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

*लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संस्कृति मंत्री महाराज*

admin

उत्तरकाशी :06.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

चिन्यालीसौड़ में डंफर हुआ दुर्घटनाग्रस्त चालक चालक गंभीर घायल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page