Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*सरकार की सार्थक पहलउत्तराखण्ड- कोविड संक्रमण से जूझ रहे पत्रकारों हेतु सूचना विभाग के नोडल अफ़सर तैनात*, प्रेस कार्ड दिखाकर कोविड कर्फ्यू में कबरेज की अनुमति

देहरादून से अमित नौटियाल

*रोज़ाना जिलेवार मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य का का अपडेट देंगे अधिकारी*

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग रणवीर सिंह चौहान ने समस्त जिला एवं प्रदेश मुख्यालय स्तर पर मीडिया कर्मियों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु नोडल अफसरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं. सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान द्वारा समस्त जिलों के जिला सूचना अधिकारियों को सम्बंधित जिलों के मीडिया कर्मियों के कोविड-19 उपचार हेतु समन्वय बनाने के लिए नोडल अफसर तैनात किया गया है.

इसके अलावा मुख्यालय स्तर पर कार्यरत मीडिया कर्मियों हेतु अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला को नोडल अधिकारी नामित किया गया है. *महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इन विपरीत हालातों में समाज के प्रथम पंक्ति में पत्रकारिता धर्म को निभाने वाले मीडिया कर्मियों के चिकित्सकीय सहायता हेतु हर संभव मदद की जाएगी उन्होंने ने बताया कि प्रत्येक जिला सूचना अधिकारी रोजाना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जिलेवार मीडियाकर्मियों का अपडेट मुख्यालय स्तर पर उपलब्ध कराएंगे.*

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आईआईटी कानपुर और समग्र शिक्षा के तत्वावधान में चलाया जन जागरूकता अभियान और छात्र छात्राओं को दी कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हर्षिल में बर्फबारी इस सुरम्य स्थान को धरती पर एक वास्तविक स्वर्ग में बदलने की शक्ति रखती है।

Arvind Thapliyal

नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर पुलिस का अभियान, स्कूली बच्चों को किया बड़कोट में जागरूक………..

admin

You cannot copy content of this page