सुनील थपलियाल
उत्तरकाशी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर राज्य के लिए ही नही पुरी मानव जाति के लिए बड़ी चुनौती है। राज्य की जनता और बच्चों की जिन्दगी बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है जरूरत पड़ी तो स्कूलों को बन्द करने साथ हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा को भी स्थगित किया जायेगा। यह जानकारी राज्य के माध्यमिक शिक्षा एंव पंचायती राज मन्त्री अरविन्द पाण्डेय ने बड़कोट में पत्रकारों को दी ।
शिक्षा मन्त्री ने कहा कि कोविड 19 के बचाव के लिए भारत सरकार की गाईड लाईन का सभी को पालन करना होगा ,उन्होने राज्य भर की जनता से अपील करते हुए कहा कि दूसरी लहर बड़ी घातक है सभी को अपने आप को बचाना होगा ।शिक्षा मन्त्री पाण्डेय ने कहा कि बच्चोें की जिन्दगी को बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है ब्रेक्प भी दे देंगें तो आगे बच्चों को पढ़ा लेगें । उन्होने कहा कि सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिन जनपदों में अधिक मामले आयें वहां पर 30 अप्रैल तक सभी स्कूल कालेज बन्द करने के आदेश दे दिये गये । अगर कोरोना की लहर नही थमती है तो राज्य के सभी स्कूलों को बन्द करने का निर्णय भी लिया जायेगा और जिस जनपद में मामले नही बढ़े वहंा पर शिक्षा को जारी रखा जायेगा। शिक्षा मन्त्री ने कहा कि 4 मई से बोर्ड की परीक्षायें प्रस्तावित है ,दूसरी लहर बढ़ी तेजी से पैर पसार रही है ,अगर मामले नही थमें ,कोरोना वायरस की स्पीड यथावत बनी रही तो आगामी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने पर सरकार जल्द निर्णय लेगी। मुख्यमन्त्री बड़े सुलझे हुए है ,जनता के हित में व भारत सरकार की गाईड लाईन के अनुसार सरकार राज्य की आम जिन्दगीयों को बचाने के लिए हर स्तर पर कड़े कदम उठाने के लिए कृतसंकल्पित है। काबीना मन्त्री ने कहा कि सरकार जनपद की सीमाओं पर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट के साथ इन्ट्री करने के निर्देश दे चुकी है अगर किसी के पास निगेटिव रिपोर्ट नही है उसकी यथा स्थल कोरोना जांच करायी जा रही है और पाॅजिटीव आने पर उसे तत्काल आईसुलेंशन में भेजा जा रहा है। उन्होेने राज्य की जनता से अपील की कि सभी घरों से बाहर जरूरत पड़ने पर ही निकले और मास्क पहन कर व सोशल डिस्टेसिंग के साथ सफर करे। अगर कोई कोविड नियमों का अनुपालन नही करता पाया जायेगा उसके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण, पूर्व विधायक मालचन्द , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल,सुनील विजल्वाण, सोबत सिंह , उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान , जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी , नायब तहसीलदार जे.एस.चौहान, खजान सिंह असवाल सहित दर्जनों ग्राम प्रधान एंव क्षेत्रपंचायत सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
टीम यमुनोत्री Express

