जय प्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
वरिष्ठ अधिवक्ता जगत सिंह रावत निवासी पुरोला के आकस्मिक निधन पर सम्पूर्ण अधिवक्तागण बार संघ बड़कोट ने शोक संवेदना प्रकट कर शोक सभा का आयोजन किया और दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी पुण्यात्मा की शान्ति की ईश्वर से प्रार्थना की। तथा शोक संतृप्त परिवार को यह दुःख सहन करने में शक्ति प्रदान करने की कामना की ।इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता भगवान सिंह बिष्ट, कीर्तन सिंह ,विनोद सिंह बिष्ट,सकल चंद रावत,प्रकाश बिष्ट,आनंद सिंह राणा, गीता ,लोकेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।